फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ऑपरेशन सिंदूर पर खुशी, जलाए पटाखे

Thu, 08 May 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
नौतनवा में मिठाई ​खिलाकर जश्न मनाते अल्पसंख्यक समूदाय के लोग।
विज्ञापन
महराजगंज। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 15 दिन पहले पाकिस्तान समर्थित आतंकियों की बर्बरता के विरुद्ध भारत के एयर स्ट्राइक को लेकर समूचे जिले में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन

भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के नाम पर पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमला करके सौ से ज्यादा आतंकवादियों को मारकर, जिस तरह उन्हीं की भाषा में उन्हें जवाब दिया है, उसको लेकर जगह-जगह पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। कलक्ट्रेट परिसर में सैनिक कल्याण बंधु की बैठक समाप्त होने के बाद भूतपूर्व सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत हुई कार्रवाई को सराहते हुए जश्न मनाया। पूर्व सैनिकों का कहना है कि पहलगाम हमले में जिन बेटियों का सिंदूर उजाड़ा था, आज ऑपरेशन सिंदूर के तहत उनको न्याय दिलाने का काम किया गया। खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद गोरखा रेजीमेंट के भूतपूर्व सैनिकों ने नौतनवा में पटाखे जलाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भारत माता का जयकारा लगाकर खुशी मनाई।
गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के नौतनवा कार्यालय पर भूतपूर्व सैनिक नर बहादुर राना के नेतृत्व में भूतपूर्व सैनिकों ने पटाखे फोड़कर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके के नौ आतंकी ठिकानों पर हमला करके पहलगाम का बदला ले लिया है।
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने कहा कि हम सभी भूतपूर्व सैनिक स्टैंड मोड पर हैं। भारतीय सेना को जब भी जरूरत पड़ेगी तो हम जंग के लिए तैयार हैं। इस दौरान नर बहादुर राना, मोहन थापा, अजय राना, श्याम किशोर, मनोज गुरुंग, रामकुमार थापा आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सुबह बड़ी संख्या में नगरवासियों के साथ कस्बे के गांधी चौक पहुंचे। हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने गगनभेदी नारे लगाए। इस दौरान सरदार परमजीत सिंह, सभासद अनिल मद्धेशिया, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, धर्मात्मा जायसवालआदि मौजूद रहे।
वहीं नौतनवा के अटल चौराहे पर पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। इस अवसर पर शहनवाज खान, गुड्डू अंसारी, सलीम समेत तमाम मौजूद रहे।
उधर, नौतनवा नगर में भाजपा नेता जितेंद्र जायसवाल की अगुवाई में लोगों ने पटाखा फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। भारत माता के जयकारे और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए।
साथ ही एक स्वर में सभी ने भारत के वीर सैनिकों को बधाई दी। इस मौके पर राजन वर्मा, किशन मद्धेशिया, करन गुप्ता, ओमप्रकाश वर्मा, शत्रुघ्न जायसवाल, ध्रुव मोदनवाल, चेतन चौहान, राम किशुन, रवि मोदनवाल आदि मौजूद रहे।्
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें