जिला मुख्यालय से सदर व पनियरा विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाला है प्रमुख मार्ग
महराजगंज। हनुमानगढ़ी से बभनौली तक लगभग 10 किलोमीटर की सड़क 1.36 करोड़ रुपये से सुधारी जाएगी। इसके लिए स्वीकृति मिल गई है, जल्द ही इस पर कार्य शुरू होगा। सड़क के बन जाने से राहगीरों की मुश्किलें दूर होंगी।
जिला मुख्यालय से बभनौली होते हुए भिटौली तक कुल 15 किलोमीटर सड़क है। सड़क इतनी महत्वपूर्ण है कि इस पर सदर विधानसभा क्षेत्र के खेमपिपरा, बभनौली समेत अन्य गांवों के साथ ही पनियरा विधानसभा क्षेत्र के सोहरौना, कामता, विशुनपुरा, राजमंदिर, मिठौरा समेत अन्य जगहों के यात्री व राहगीर लाभ उठाते हैं। वर्षभर से अधिक समय से बदहाल इस सड़क की दशा को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से बभनौली से हनुमानगढ़ी तक की 10 किलोमीटर सड़क को मरम्मत व बभनौली से भिटौली तक की लगभग पांच किलोमीटर सड़क की विशेष मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। हालांकि बभनौली से भिटौली तक की लगभग पांच किलोमीटर सड़क की विशेष मरम्मत के लिए कार्यों की स्वीकृति नहीं मिली है।
हनुमानगढ़ी से बभनौली तक की सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसके बन जाने से प्रतिदिन 2,000 से अधिक यात्री व राहगीरों को सहूलियत होगी।
-गंगासागर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग