महराजगंज। उत्कृष्टता महराजगंज हाट की पहचान बनेगा। यहां न सिर्फ रियायती दर पर लोगों को सामान मिल सकेगा, बल्कि क्वालिटी के शुद्धता की गारंटी भी रहेगी। महराजगंज हाट का सोमवार देर शाम जिलाधिकारी अनुनय झा ने यह बातें व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहीं।
नगर पालिका परिषद महराजगंज सक्सेना चौक के निकट वंेडिंग जोन निर्धारित करते हुए 25 दुकानों का निर्माण कराया है। डूडा के सहयोग से बनी इन दुकानों के निर्माण में 34 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इसे 25 पटरी व्यापारियों को आवंटित किया गया है।
डीएम की सहमति पर एक नंबर की दुकान आजीविका समूह को दिया गया है जहां श्री अन्न की बिक्री के साथ इससे बनी सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी।