फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: रोडवेज बस की टक्कर से गुरुद्वारा के ज्ञानी घायल, गोरखपुर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोज की तरह मॉर्निंग वाक कर वापस गुरुद्वारा लौट रहे थे ज्ञानी मोहन सिंह
विज्ञापन

कस्बे में स्थित पंजाब नेशनल बैंक के सामने हुआ हादसा, गोरखपुर में हो रहा इलाज
नौतनवा। नगर स्थित स्टेशन चौराहा के पास रविवार की सुबह रोडवेज बस की टक्कर से मॉर्निंग वाक पर निकले गुरुद्वारा के ज्ञानी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, कस्बे के महेंद्र नगर वार्ड निवासी मोहन सिंह नगर स्थित गुरुद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के मुख्य ज्ञानी हैं। रविवार की सुबह वह रोज की तरह कस्बे में मॉर्निंग वाक पर निकले थे। वापस गुरुद्वारा लौटते समय करीब 6:30 बजे वह स्टेशन चौराहा के निकट मौजूद पंजाब नेशनल बैंक के पास पहुंचे ही थे कि गोरखपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नौतनवा से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। वहीं घटना के बाद गुरुद्वारा सभा के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें