फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरू की पूजा कर अंगवस्त्र देकर लिए आशीर्वाद

विज्ञापन
गायत्री शक्तिपीठ अमरूतिया में गुरु पूर्णिमा पर्व पर अखंड जप गायत्री महामंत्र के द्वारा किया गया - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
गुरू की पूजा कर अंगवस्त्र देकर लिए आशीर्वाद
विज्ञापन

- गायत्री शक्ति पीठ अमरूतियां में गायत्री महायज्ञ के साथ हुई गुरू की पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में गुरू पूर्णिमा पर्व शनिवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। शिष्यों ने गुरू की पूजा कर उनका आशीर्वाद लिया। मुख्य कार्यक्रम गायत्री शक्तिपीठ अमरूतियां में आयोजित हुआ। यहां गायत्री परिवार के साधकों ने गायत्री महायज्ञ के साथ गुरूपूजन संपन्न किया। इस बीच गायत्री मंत्र का जाप करीब 360 लोगों ने किया।
गायत्री परिसर के प्रमुख ट्रस्टी विद्यासागर पटेल, शुभकरन, रामप्रीत, रामअवध, जयकरन, प्रभाकर ने बताया कि गायत्री शक्ति पीठ पर महायज्ञ में गायत्री के तमाम साधक शामिल हुए। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने गायत्री शक्ति पीठ अमरूतियां व कृत पिपरा के शिव मंदिर पर संतों व गुरुदेव को अंगवस्त्र देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परदेसी रविदास, जिला महामंत्री संजय वर्मा, राघवेंद्र मिश्र, डॉ परशुराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौतनवां प्रतिनिधि के अनुसार गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से नगर स्थित गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में हवन पूजन व आरती के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान वरिष्ठ नेता समीर त्रिपाठी, नन्हे सिंह, सुनील श्रीवास्तव, राहुल आदि मौजूद रहे।
मिठौरा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर शनिवार को गायत्री परिवार के 250 लोगों के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर चौबीस घंटे गायत्री मंत्र का जप किया गया। हवन-पूजन के बाद कथा वाचकों के द्वारा गुरु की महिमा वर्णन किया गया। गायत्री शक्तिपीठ सिंदुरिया के अध्यक्ष मंगरु गुप्ता, कमलाकांत पाठक, रमाकांत पाठक, बृज किशोर लाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
सोनौली प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर इकाई द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर महर्षि व्यास के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। सन्नी गुप्त, शुभम जायसवाल, प्रिंस मद्धेशिया, अंकिता अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार बनर्सिहा कला देवदह गौतम बुद्ध के ननिहाल प्राचीन टीले पर शनिवार को आषाढ़ी पूर्णिमा के पर्व पर बौद्ध स्थलों से आये बौद्ध भिक्षुओं ने बुद्ध वंदना और पूजा अर्चना किया। बौद्ध भिक्षुओं ने बौद्ध धर्म को ध्यान, ज्ञान व दया का मार्ग बताया। बौद्ध भिक्षुओं के उद्घोष से बौद्ध टीले बुद्धमं शरणमं गच्छामि से गूंज उठे। भंते मोदग्लायन, सहायक चकबंदी अधिकारी अखिलेश कुमार, पूर्व मौसम वैज्ञानिक शंकर प्रसाद बौद्ध, देवदह बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें