फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सोहास के गुड्डू गोंडा के अवधेश को पटखनी देकर बने विजेता

विज्ञापन
मिठौरा में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान।संवाद
विज्ञापन
मिठौरा। मिठौरा बाजार स्थित छठ घाट पर जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन छठ पूजा सेवा समिति द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि प्रमुख प्रतिनिधि मिठौरा राम हरख गुप्त ने कार्यक्रम की शुरुआत की। सोहास महराजगंज के गुड्डू पहलवान ने गोंडा के पहलवान अवधेश को हराकर 3000 रुपये पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महराजगंज पनियरा के गोल्डी पहलवान ने गोरखपुर के सूरज सिंह को हराकर 2000 रुपये का द्वितीय पुरस्कर जीता। महराजगंज समरधीरा के पहलवान रविंद्र ने गोंडा के पहलवान विशाल को हराकर 1000 रुपये पुरस्कार जीता। इसके अलावा कुशीनगर के अली हुसैन, मुजूरी के राहुल, अभिषेक सिसवा, डीएम मुजूरी कोई दांव नहीं लगा सके। सभी पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटी। मैच में निर्णायक की भूमिका राम निवास यादव रहे। संचालन दिलीप मणि पांडेय और मंटू भगत ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विशाल कुमार निगम, केएनजी वर्मा, प्रमोद गुप्ता, दिग्विजय मौर्य, करुणेश गुप्त, सचिंद्र गुप्त, विनोद वर्मा, भोला निगम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें