फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पनियरा के गुड्डू ने पंजाब के साहिल को पटखनी दी

Tue, 28 Nov 2023 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
जोर आजमाइश करते पहलवान
विज्ञापन
धानी बाजार। सोमवार को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर धानी स्थित राप्ती नदी के तट पर दंगल व मेले का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के जनपदों के अलावा पंजाब व दिल्ली के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। दंगल में पनियरा महराजगंज के गुड्डू का बोलबाला रहा। गुड्डू ने पंजाब के साहिल को पटकनी देकर 7,000 रुपये का प्रथम पुरस्कार हासिल किया। द्वितीय पुरस्कार 4,000 रुपये गुड्डू पनियरा ने दिल्ली के पहलवान राहुल को पटकनी देकर अपने नाम किया। मुकाबले में संतकबीरनागर के शिवानंद यादव ने बनारस के अंकित को पराजित कर 3,100 रुपये का इनाम प्राप्त किया। इसी तरह पनियरा के इष्टदेव ने गोलू पहलवान गोरखपुर को हराया। दंगल में कुल 16 जोड़ी कुश्ती हुई। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष केशव मणि त्रिपाठी, कृष्णा यादव, सुनील मणि, नितेश मिश्रा, गौतम श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें