फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जीएसटी सुधारों से उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत

विज्ञापन
जीएसटी के बारे में जानकारी देते केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी।
विज्ञापन
महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने शुक्रवार को नगर स्थित वी-मार्ट बाजार का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और उपभोक्ताओं से संवाद कर जीएसटी सुधारों के लाभ बताए। मंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर गुलाब भेंट किया और केंद्र सरकार की ओर से सुधारों को ऐतिहासिक करार दिया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के साथ मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने “घटी जीएसटी मिला उपहार, धन्यवाद मोदी सरकार” व “गरीब हित में मोदी सरकार” जैसे नारे लगाए।
पंकज चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने कर सुधार के क्षेत्र में अब तक के सबसे बड़े और साहसिक कदम उठाए हैं। जीएसटी दरों में कमी का सीधा फायदा गरीब, किसान, मध्यमवर्गीय और आम उपभोक्ताओं को मिला है। जीएसटी सुधार केवल व्यापारियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनसे उपभोक्ताओं की जेब पर भी बोझ घटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें