फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू और टमाटम के दामों में उछाल, अन्य सब्जियों के भी बढ़ रहे भाव

विज्ञापन
विज्ञापन
आलू और टमाटम के दामों में उछाल, अन्य सब्जियों के भी बढ़ रहे भाव
विज्ञापन

महराजगंज। इन दिनों सब्जियों के राजा आलू के दामों में भी काफी तेजी से उछाल है। आलू के बढ़ते दाम से लोगों की जेब ढीली हो जा रही है। जिला मुख्यालय से लेकर नेपाल के सीमावर्ती बाजारों में आलू अब 35 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गया है। आलू व्यापारियों के मुताबिक, जब तक नया आलू बाजार में नहीं आ जाता, तब तक कीमतों में कमी नहीं होगी। टमाटर के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है।
नवीन मंडी गडौरा गेट निचलौल में थोक व्यापारी से जुड़े मुनीब गुप्ता ने बताया कि पिछले माह से ज्यादा आलू के दामों में बढ़ोतरी हुई है। जिले कई बाजारों में आलू अब 30 से 35 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। जब तक नया आलू बाजार में नहीं आता, तब तक कीमतें कम होने की संभावना नहीं है। व्यापारी शिवबच्चन कसौधन ने कहा कि इन दिनों आलू की मांग काफी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाम में वृद्धि की प्रमुख वजह यह है कि पिछले साल के मुकाबले आलू का रकबा करीब 40 फीसदी तक कम है। ग्राहक हृदेश का कहना है कि आलू के फुटकर दर पर किसी तरह का अंकुश नहीं है। आलू के बढ़ते दामों के बारे के फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि लोडिंग का खर्च बढ़ गया है। वहीं खपत के मुताबिक मंडी में आलू कम आ रहा है। महंगाई का असर अब हरी सब्जियों की कीमतों पर भी दिखेगा। जयप्रकाश यादव का कहना है कि बाजार में आलू का भाव आसमान छूने लगा है। हालत यह है कि आलू 30 से 35 रुपये प्रति किग्रा बिक रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें