फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मैदान उपलब्ध, मगर एक साथ अभ्यास की व्यवस्था नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
- अधूरी व्यवस्था के बीच चल रहा प्रशिक्षण, सुधार के लिए करनी होगी कवायद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कहने के लिए तो स्टेडियम में खेल मैदान उपलब्ध है, मगर चलने वाले प्रशिक्षण के मुताबिक उनकी तैयारी नहीं है। सामान्यतः यहां पर एथलेटिक्स, फुटबॉल, हाॅकी व क्रिकेट खेलने की सुविधा है। मगर एक साथ सभी खेल का अभ्यास कराना संभव नहीं है।
लगभग दो दशक पूर्व बने छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम के मैदान में फुटबाल, हाॅकी, क्रिकेट व एथलेटिक्स खेल की व्यवस्था है। मैदान की बनावट ऐसी है कि एथलेटिक्स के साथ इसमें एक साथ कोई एक ही खेल हो सकता है। एक साथ हाॅकी, फुटबाल व क्रिकेट नहीं हो सकता। इससे इन खेलों से जुड़े खिलाड़ियों के लिए अभ्यास के लिए अलग-अलग समय में प्रयास करना होता है। यदि एक समय इन खेलों के खिलाड़ी आ गए तो उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। फुटबाल खिलाड़ी विकास यादव ने कहा कि यदि हाॅकी के खिलाड़ी अभ्यास करते हैं तो उन्हें अभ्यास के लिए इंतजार करना होता है। हाकी खिलाड़ी अमरजीत तिवारी ने कहा कि फुटबाॅल व हाॅकी का अभ्यास एक साथ करना संभव नहीं है।
विज्ञापन


संसाधनों की उपलब्धता नहीं
फुटबाल के खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए जो पोल लगाए गए हैं, उनमे दक्षिण तरफ की पोल में नेट ही नहीं है। यही नहीं हाॅकी के लिए दो की जगह सिर्फ एक ही पोल स्टैंड है। मैदान में भी इस समय सफाई का अभाव है, उसमें घास बढ़ रही है।
विज्ञापन

-
स्टेडियम अपने पुराने स्थिति में ही है। उसकी बनावट ऐसी है कि अलग-अलग खेलों के लिए उसे तैयार करने में समस्या आएगी। फिर भी सुधारात्मक दृष्टि से सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।
धर्मेंद्र कुमार, उप क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें