महराजगंज। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर में सड़क किनारे पिकअप पर लदे 40 भरे सिलिंडर चोरी होने की शिकायत गैस एजेंसी के प्रबंधक ने पुलिस से की। गैस एजेंसी सोनौली के प्रबंध विश्वंभर दयाल जायसवाल ने बताया कि तीन लोगों ने सिलिंडर चोरी किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी गई है। कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद