फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान

Fri, 03 Aug 2018 12:47 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क पर रोपा धान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बासपार बैजौली टोला भागलपुर के ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को खराब सड़क में धान की रोपाई कर अपने गुस्से का इजहार किया। ग्रामीणों का आरोप था कि बार-बार शिकायत के बाद भी बासपार - भागलपुर से तरकुलवां होते हुए जिला मुख्यालय जाने वाली सड़क को गड्ढामुक्त नहीं किया जा रहा है। इससे आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गांव की मैना देवी ने कहना था कि क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए कई बार मांग उठाई गई लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा गांव वालों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क खराब होने से गांव वालों को गांव वालों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव में सड़क, नाली, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। कौशिल्या ने कहा कि बरसात होने पर सड़क पर पानी एकत्र हो जाता है जिससे बच्चों को स्कूल आने- जाने में परेशानी होती है। स्कूल ड्रेस भी खराब हो जाती है। सड़क पर इतने अधिक गड्ढे हैं कि संभल कर न चला जाय तो दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। प्रदर्शन करने वालों में सावित्री, इसरावती, सलहंता, चनगुद्दी, परमिला, सुमित्रा, निर्मला, ममता शर्मा, दुर्गावती, जोखई, नागेश्वर, रूदल, मनोज शर्मा, सोनू, दीपक शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें