फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवों ने भरी आरपार की हुंकार

Thu, 31 May 2018 12:42 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
ग्राम सचिवों ने भरी आरपार की हुंकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। ग्राम सचिव समन्वय समिति ने बुधवार को विकास भवन परिसर में धरना दिया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। ग्राम पंचायत अधिकारियों व ग्राम विकास अधिकारियों ने दो जून से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय भी लिया। पंचायत अधिकारियों ने कहा कि कई दिन आंदोलन के बाद भी सरकार उनकी मांगों के संबंध में न्यायोचित कार्रवाई नहीं कर रही है। 
विज्ञापन


ग्राम सचिव समन्वय समिति के तत्वावधान में आयोजित धरने को संबोधित करते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह व ग्राम पंचायत अधिकारी सतीश चुतर्वेदी ने ग्राम पंचायत अधिकारी की योग्यता इंटर के बजाय स्नातक किए जाने की मांग की। ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों को ग्रेड वेतन बढ़ाने,  दस साल पर प्रथम, 16 साल पर द्वितीय तथा 26 साल पर तृतीय पदोन्नति देने की मांग की। उनका कहना था कि इन तीनों मांगों को लेकर समन्वय समिति ने 16 से 26 मई तक काला फीता बांध कर काम किया। उनका कहना था कि 28 से 30 मई तक सामूहिक अवकाश पर रहे। इसके बाद भी सरकार ने कोई न्योचित कार्रवाई नहीं की। जिससे समिति ने अगले माह के प्रथम सप्ताह में चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। निर्णय के मुताबिक ग्राम सचिव दो जून को विकास भवन पर एक दिवसीय उपवास रखेंगे। 5 जून को अनशन करेंगे। 6 जून को सभी ब्लॉकों में कार्यबंदी करेंगे। इस दौरान रामकिशोर, रणजीत सिंह, मनोज कुमार पांडेय, प्रेमसागर पटेल, प्रियंका पटेल, सुमन गुप्ता, मनोज कुमार प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें