फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन की राह पर ग्राम प्रधान

Thu, 15 Sep 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर प्रधान संघ की रथ यात्रा में मौजूद राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र चौधरी साथ में जिले के प्रधान गण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के बैनर तले बुधवार को ग्राम प्रधानों ने डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें उन्होंने पंचायती राज व्यवस्था के सशक्तीकरण के लिए सात मांगों को पूरा करने के लिए आग्रह किया है। 
विज्ञापन

 
राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिल प्रधान संगठन एक सितंबर से प्रदेश के सभी 75 जिलों की 59163 ग्राम पंचायतों में ग्राम स्वराज जागृति अभियान के तहत अपनी मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। 

 उन्होंने कहा कि हमारा मानना है कि जब राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का सपना ग्राम स्वराज साकार नहीं हो जाता, हम विकसित राष्ट्र की कल्पना नहीं कर सकते है। संगठन इसी विश्वास के साथ मांग पत्र सौंप रहा है। जिला अध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि जब तक पंचायती राज व्यवस्था मजबूत नहीं होगा तब तक लोकतंत्र का पूर्ण सफल हो पाना संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समस्त भारत में एक समान पंचायती राज व्यवस्था को लागू किया जाना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष रामसेवक यादव, जिला प्रभारी अजय धर दूबे, नरसिंह, शीतला देवी, गिरिजेश यादव, प्रणय गौतम, त्रिपुरारी मिश्र, सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें