फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: नृत्य-संगीत के साथ गोरखा महिलाओं ने मनाया तीज पर्व

विज्ञापन
नौतनवां में हरितालिका तीज पर आयोजित कार्यक्रम में नृत्य करतीं गोरखा समाज की महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौतनवा। हरितालिका तीज पर रविवार को गोरखा समाज की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने विभिन्न नेपाली गीतों पर नृत्य कर पर्व को हर्षोल्लास से मनाया। देर शाम तक महिलाओं की टोली खूब थिरकी और भगवान शिव एवं मां पार्वती की अराधना कर पति की दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

गोरखा भूतपूर्व सैनिक कल्याण समिति के अध्यक्ष नर बहादुर राना ने कहा कि सुहागिनों के लिए तीज बहुत ही बड़ा पर्व है। ये उनके जीवन में अलग ही महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। इस दौरान गोरखा समाज के अध्यक्ष डमर बहादुर गुरुंग, नर बहादुर राना, तुल बहादुर थापा, सुनील क्षेत्री, अजय राना, अमित बोरा, मोहन थापा, नरेश राना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें