फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: टेबल टेनिस सिंगल और डबल्स में गोरखपुर विजयी

Sun, 11 May 2025 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पुलिस लाइंस के खेल मैदान में शनिवार को जोन स्तरीय पुलिस बैडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में महराजगंज ने जीत के साथ सफर शुरू किया। डबल्स में गोरखपुर को जीत मिली। पहले दिन टेबल टेनिस के 10 तो बैडमिंटन के चार मैच खेले गए।
विज्ञापन

जोन स्तरीय महिला-पुरुष पुलिस क्लस्टर टेबल टेनिस व बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस लाइन में एसपी सोमेंद्र मीणा ने किया। उन्होंने खेल को शारीरिक व मानसिक सेहत का स्रोत बताया। कहा कि यह जनपद की विशेष उपलब्धि है कि जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिता की मेजबानी महराजगंज को मिली है।
12 मई तक चलने वाली प्रतियोगिता में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बहराइच, बलरामपुर, बहराइच व गोंडा जनपद की महिला और पुरुष पुलिस प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

आयोजन 12 मई तक चलेगा। टेबल टेनिस पुरुष सिंगल में गोरखपुर के विजय प्रकाश यादव ने गोंडा के भूपेंद्र यादव को 2-0 से पराजित किया। पुरुष डबल्स में गोरखपुर के विजय प्रकाश व ऋषि ने गोंडा के भूपेंद्र व नीरज को 2-0 से हराया, पुरुष सिंगल में संतकबीरनगर के सत्यप्रकाश ने बलरामपुर के वीरकेश को 2-0 से तो डबल्स में सत्यप्रकाश व अंकित ने बलरामपुर के वीरकेश व मोहम्मद अली को 2-0 से हराया।
सिंगल में महराजगंज एडिशनल एसपी आतिश सिंह ने देवरिया के प्रभात कन्नौजिया को 2-0 से तो डबल में एडिशनल व योगेंद्र ने देवरिया के प्रभात व संजय की जोड़ी को 2-0 से हराया। सिंगल में बस्ती के राकेश यादव ने बहराइच के गिरिजा शंकर को 2-1 व डबल्स बस्ती में राकेश व विनय ने बहराइच के संजय व गिरिजा शंकर को 2-0 से हराया। सिंगल महराजगंज के आतिश सिंह संतकबीरनगर के सत्य प्रकाश से 1-2 से तो डबल्स में आतिश सिंह व योगेंद्र की जोड़ी संतकबीरनगर के सत्य प्रकाश व अंकित से 1-2 से पराजित हो गई। पुरुष बैडमिंटन सिंगल में महराजगंज ने गोरखपुर को 21-8 व 21-12 से हराया।
डबल्स में सिद्धार्थनगर ने देवरिया को 21-9, 21-14 से तो डबल्स में 21-14 व 21-12 से हराया। सिंगल गोंडा व बहराइच बहराइच 21-7 व 21-16 से तो डबल्स में 21-11 व 21-8 से हराया। सिंगल बलरामपुर ने संतकबीरनगर को 21-6 व 11-0 से तो डबल्स में 11-0 व 21-3 से पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें