फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: परीक्षा छूटने के बाद शाम को लगा जाम...रेंगती रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
पीईटी परीक्षा के दौरान अग्रसेन चौक पर लगा जाम । 
विज्ञापन
पीईटी के पहले दिन शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे टाउनहॉल, बैंक रोड समेत प्रमुख सड़कों पर लगा जाम
विज्ञापन

दोपहर में भी जाम से जूझते रहे अभ्यर्थी और उनके अभिभावक, चौराहों पर मुस्तैद रही ट्रैफिक पुलिस, रास्ते को कराया खाली
गोरखपुर। पीईटी के पहले दिन शनिवार को शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ी रही, वहीं परीक्षा समाप्त होने के बाद दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे के बाद सड़कों पर जाम लग गया। करीब साढ़े पांच बजे टाउनहाॅल, बैंक रोड, जिला परिषद रोड और आसपास के चौराहों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। ट्रैफिक पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे परीक्षा केंद्रों से निकलते ही बड़ी संख्या में अभ्यर्थी और उनके अभिभावक अपने वाहनों के साथ सड़क पर आ गए। इससे सड़कें भीड़ से पट गईं। यात्री वाहन और ई-रिक्शा की वजह से सभी वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। दोपहर में सड़कों पर लोड बढ़ते ही ट्रैफिक पुलिस ने मोर्चा संभाला। टाउनहाॅल, विजय चौक, बैंक रोड और जिला परिषद चौराहे पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने अव्यवस्थित खड़े वाहनों को किनारे कराया। धीरे-धीरे सड़कें खाली कराई गईं और यातायात सामान्य हुआ। शाम में भी जाम की वजह से नागरिकों को दिक्कतें हुईं। दूर-दराज से आए अभ्यर्थियों को निकलने में परेशानी हुई। रिक्शा और ऑटो चालकों ने मौके का फायदा उठाते हुए मनमानी सवारी भाड़ा वसूला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें