फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी: मम्मी से लेकर नानी तक सबकी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर छोटे बच्चों को संभालते रहे साथ आए अभिभावक
विज्ञापन

नानी-दादी के आंचल की छांव ने पहले गर्मी और फिर बारिश से बचाई
गोरखपुर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा सिर्फ परीक्षार्थियों के लिए ही नहीं अभिभावकों के लिए भी चुनौतीपूर्ण रही। महिला परीक्षार्थियों के छोटे बच्चों की देखभाल के लिए उनके साथ उनकी माता, सास, ननद या बहन भी पहुंची थीं। महिला परीक्षार्थी हॉल के अंदर तो उनकी महिला अभिभावक बाहर इम्तिहान देतीं नजर आईं।
गोरखपुर विश्वविद्यालय केंद्र पर साथ आए पुरुष अभिभावक बच्चों को झूला झूलाने और गोद में लेकर खिलाने में मशगूल दिखे। कई महिला अभ्यर्थियों की सास या माता बाहर छोटे बच्चों को दुलार करती दिखीं। छोटे बच्चे चारों तरफ नजरें दौड़ाकर अपनी मां को इधर-उधर खोज रहे थे तो साथ आईं महिला अभिभावक उन्हें पुचकारने का प्रयास करतीं दिखीं। लगभग सभी केंद्रों के बाहर कमोबेश यही स्थिति थी। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलकर माताएं जब अपने लाडले के पास पहुंच रही थीं तो मासूम बच्चों की खिलखिलाहट भावविभोर कर दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन महिला अभ्यर्थियों की परीक्षा सुबह की पाली में थी, उनके छोटेे बच्चों को उनकी मां या सास संभालती रहीं। इस दौरान उमस भरी गर्मी से बच्चे बेहाल दिखे। बच्चों को उनकी दादी-नानी दफ्ती या बेना (हाथ का पंखा) चलाकर राहत दिलाने की कोशिश करती रहीं। दूसरी पाली की परीक्षा के दौरान ही तेज बारिश शुरू हुई तो आंचल की छांव में खुद भीगते हुए मासूमों को बारिश से बचाने की कोशिश करते हुए इधर-उधर सुरक्षित जगह पर पहुंचीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें