फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: राष्ट्रीय ध्वज फाड़ने का आरोप, युवाओं ने थाने का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
झंगहा। ग्राम सभा झंगहा के पांडेय टोला में एक टावर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज और दूसरे समुदाय के झंडे को फाड़ने का आरोप लगाकर युवकों ने थाने का घेराव किया। मामले में एक समुदाय के लोगों ने थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने इलाके के ही अमित गौंड को शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।
विज्ञापन

झंगहा थानाध्यक्ष जयंत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को बारावफात कमेटी के लोगों ने तहरीर दी थी कि उनके समुदाय का झंडा नीचे झुका दिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अमित गौंड को थाने बुलाकर चालान किया। वहीं चालान से नाराज कुछ युवाओं ने रविवार शाम थाने का घेराव किया और टावर पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को फाड़ने का आरोप लगाया। हालांकि, टावर पर काम कर रहे जितेंद्र यादव ने बताया कि उन्होंने झंडा उतारने के लिए खींचा था, जिस पर वह फट गया। फाड़ा नहीं गया था। पुलिस ने विवाद के मद्देनजर तीन लोगों को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी के बाद युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाते हुए थाने से चले गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें