परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के बसहिया बुजुर्ग टोला, नेवाजी बारी निवासी सुरेश सिंह की गत्ता फैक्ट्री से दो लाख रुपये का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है।
पीड़ित ने तहरीर में बताया है कि उनकी रामजी बोर्ड मिल (गत्ता फैक्ट्री) गांव के पास नहर किनारे स्थित है। वहां 27 फरवरी 2026 की रात करीब 12 बजे अज्ञात चोर फैक्ट्री के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और वहां रखा दो पिन रोल व गत्ता उठा ले गए। इन सामानों की कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा चोरों ने बाहर रखा काफी गत्ता भी फाड़ दिया। घटना के बाद पीड़ित ने काफी खोजबीन की लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। थक-हारकर उन्होंने अब पुलिस से शिकायत कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। एसओ अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।