फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: आग लगने से चार घरों में रखा सामान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में बृहस्पतिवार की दोपहर में चूल्हे की राख में दबी चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई। इस घटना से आसपास के चार घर धू-धूकर जलने लगे।
विज्ञापन

लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया, मगर तब तक घर के अंदर रखा सारा सामान जल कर खाक हो गया। जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर उर्फ बोदरवार में एक रिहायशी झोपड़ी में सुबह खाना बनाया गया। उसकी राख में दबी चिंगारी से झोपड़ी में दोपहर में आग लग गई। देखते ही देखते गांव निवासी रामअवध, पियारे, मंगरु और विगई के घर भी जलकर खाक हो गए। आग से कपड़ा बिस्तर अनाज समेत घरों में रखे उपभोग के सारे सामान जल गए। इस दौरान आग बुझाने में मंगरु की औरत का एक हाथ भी जल गया है, जिसका इलाज परिजनों ने रतनपुर सीएचसी पर कराया है। इस संबंध में लेखपाल शशांक शेखर तिवारी ने बताया कि आग से चार मकान जले हैं। जांच-पड़ताल कर तहसील प्रशासन को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें