निचलौल। थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसहर बस्ती बढ़या के गेठीहवा में बुधवार को एक व्यक्ति की झोपड़ी में अचानक आग लग गई। लोगों ने कई घंटों तक कड़ी मशक्कत कर आग पर किसी तरह काबू तो पा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक, मुसहर बस्ती बढ़या के गेठीहवा निवासी शान अली अपने टीनशेड में ताला लगाकर किसी कार्य के लिए सिवान की ओर गए थे। इसी बीच अचानक आग लग गईं। तहसीलदार राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। मौके पर लेखपाल को भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाया जाएगा। संवाद