फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: न्याय की मांग को लेकर स्वर्ण व्यापारियों ने निकाला कैंडिल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर में मासूम बच्ची के साथ दंरिदगी के बाद हत्या मामले को लेकर जताई नाराजगी
विज्ञापन


फरेंदा। गोरखपुर के खजनी में स्वर्ण व्यवसायी के बेटे वैभव वर्मा की अपहरण के बाद निर्मम हत्या और गोरखपुर में मासूम बालिका के साथ दरिंदगी के विरोध में बृहस्पतिवार की शाम में स्वर्णकार समाज ने कैंडिल मार्च निकाला।
कस्बे के दुर्गा मंदिर परिसर से निकला कैडिंल मार्च कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। अंत में व्यापारियों ने मृतकों श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी हाथों में कैडिंल लेकर न्याय की मांग कर रहे थे। इस मौके पर सोनार एकता परिषद के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि मासूमों की निर्मम हत्या से मानवता शर्मसार हुई है। यह केवल दो परिवारों की पीड़ा नहीं बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा कानून व्यवस्था व मानवता से जुड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष संजय टिबड़ेवाल, विनोद गुप्ता, ध्रुव वर्मा, गोपाल बागला, सुरेश चंद्र, अभय चोखानी, अरविंद वर्मा, अजय वर्मा, गणेश वर्मा, प्रेम वर्मा, हर्ष बर्धन वर्मा, रितेश सर्राफ, नवल सर्राफ आदि की मौजूदगी रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें