नौतनवा। नवागत उपजिलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को तहसील सभागार में लेखपालों के साथ बैठक कबकर साप्ताहिक कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लेखपालों को निर्देश देते हुए कहा कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र में मौके पर जाकर कृषि भूमि की पड़ताल करें। ड्रोन कैमरों से हुए सर्वे में नक्शे में त्रुटियां आई हैं उसे सही कराकर अविलंब राजस्व परिषद को भेजना सुनिश्चित करें। वरासत के कार्य में तेजी लाएं, आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों पर तत्काल रिपोर्ट लगाए और लोक सभा चुनाव में बनने वाले बूथों पर सभी लेखपाल मौके पर जाकर पुनः सर्वे कर मूलभूत सुविधाएं हैं की नहीं जानकारी दें। इस मौके पर नायब तहसीलदार सौरभ कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल दीपेंद्र मौजूद रहे। संवाद