परसामलिक। समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए (पिछड़ा दलित अल्पसंख्यक मुस्लिम) पखवाड़ा जन पंचायत नौतनवा विधानसभा के ग्राम पंचायत रामनगर में लगी। नौतनवा विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा सपा ही दलित, पिछड़ा वर्ग जनजाति की हितैषी है। समाजवादी पार्टी की सरकार में ही महंगाई, शोषण आदि से छुटकारा मिल सकता है। ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर जनसंपर्क करना होगा। इस अवसर पर तबारक, संजय यादव, अदालत खान, चंद्रकेश पासवान मौजूद रहे। संवाद