फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाद-विवाद व रंगोली में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। स्वच्छ भारत नगरीय के अंतर्गत जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में बुधवार को हुए कार्यक्रम के माध्यम से वाद -विवाद प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता के मेधावियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने वाली रितिका पटेल, दूसरा स्थान पाने वाली तृप्ति मिश्रा व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली श्रेया दूबे व सत्यप्रकाश को पुरस्कृत किया गया। रंगोली प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली ज्योति पासवान, सरयू उपाध्याय व अंशिका, दूसरा स्थान पाने वाली कंचन भट्ठ व तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली सलोनी को पुरस्कृत किया गया। बंधन स्वच्छता का कार्यक्रम में सहभागी बने विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने कहा कि पुरस्कार छात्र-छात्राओं के मेहनत का परिणाम है। वे शैक्षिक अवधि में बेहतर ढंग से पढ़ाई करते हुए स्वयं, परिवार व समाज का नाम रोशन करें। अधिशासी अधिकारी आलोक मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति के जीवन में शिक्षा का अहम स्थान है, वे उसे समझते हुए कार्य करें। प्राचार्य डॉ. अजय कुमार मिश्र ने कहा कि महाविद्यालय के मेधावियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस दौरान डॉ. सिद्धार्थनाथ शुक्ला, डॉ. नंदिता मिश्रा, उमेश यादव, दिवाकर सिंह,डॉ. ज्योत्सना पांडेय, इंद्रेश कुमार, अभय, बलराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें