परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा टोला बगहिया में शनिवार की शाम करीब 7:30 बजे छत की कुंडे से लटकता एक किशोरी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, लखिमा टोला बगहिया निवासी मदन निषाद की बेटी नीतू (15) कक्षा हाईस्कूल की छात्रा थी। शनिवार की देर शाम साड़ी का फंदा लगाए छत की कुंडे से लटकता हुआ शव परिजनों ने देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला और सीएचसी परतावल ले गए। जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद