फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 21 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर से शादी समारोह से लौटते वक्त मनिकौरा के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरेंदा। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मनिकौरा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थनगर जिले के परसा शाह भीमपार निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार यादव शुक्रवार को शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर गए थे। शनिवार की सुबह एक महिला के साथ बाइक पर सवार होकर कोल्हुई की तरफ जा रहे थे। मनिकौरा के पर मोड़ पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी बनकटी भिजवाया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक पुरंदरपुर पुरूषोत्त्म कुमार राव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें