महराजगंज। ठूठीबारी कोतवाली के चटिया गांव के टोला मुहम्मदपुर निवासी कन्हई की बेटी अनुष्का रविवार को घर के छत पर कपड़ा डालने गई थी। उसके छत से गुजरी बिजली के केबल से उसका हाथ संपर्क हो गया। करंट की चपेट में आने से उसका बायां हाथ झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी निचलौल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल को रेफर कर दिया है।संवाद