फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शौचालय में अचेतावस्था में मिली युवती

Wed, 11 Sep 2024 09:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की सुबह घर के अंदर शौचालय में एक युवती अचेतावस्था में मिली। उसके मुंह में शीशे का टुकड़ा और कपड़ा भरा हुआ था। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। पिता ने आरोप लगाया कि इस वारदात में उनके छोटे भाई व उसकी पत्नी का हाथ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन

सीओ सदर आभा सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित के पिता ने बताया कि हम लोग परिवार सहित अन्य प्रदेश में रहते हैं। मेरे व मेरे छोटे भाई के बीच भूमि का विवाद चल रहा है। उसी विवाद को निपटाने के लिए पंचायत रखी गई थी। मंगलवार को दोपहर मैं अपनी पत्नी व बेटी के साथ गांव आया था। रात में खाना खाने के बाद हम सभी लोग एक ही कमरे में सो गए। भोर में लगभग 3:48 बजे मेरी बेटी शौचालय में गई। 10 मिनट के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो हम पति-पत्नी उसकी तलाश करने लगे। घर के अंदर स्थित शौचालय व अन्य कमरे में तलाश करने के बाद वह नहीं मिली तो बगल में स्थित अपने भाई के शौचालय की तरफ गया।
वहां देखा कि मेरी बेटी अचेतावस्था में पड़ी है। उसके मुंह में शीशा का टुकड़ा व कपड़ा भरा हुआ था। हाथ-पैर बंधे थे। करीब एक घंटे के बाद जब वह होश में आई तो बताया कि अचानक कुछ लोगों ने पीछे से उसका मुंह दबाकर बेहोश कर दिया और उसे मारा पीटा। उसके बाद क्या हुआ कुछ पता नहीं चला। उसके शरीर पर पांच जगह चोट के निशान थे। पिता ने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें थाने में तहरीर देने की सलाह दी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद सत्यता के बारे में जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें