फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीढ़ी से गिरकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निचलौल। कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के ठूठीबारी गांव में एक युवती की सीढ़ी से गिर मौत हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल के इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात डॉ. शांति विजय मिश्रा ने बताया कि रोशनी शर्मा (18) निवासी ठूठीबारी के स्वास्थ्य जांच करने पर पता चला की मौत हो चुकी है। परिजनों से पूछताछ में बताया गया कि युवती रोशनी छत पर चढ़ रही थी। इसी बीच वह सीढ़ी से अचानक नीचे गिर गई। क्षेत्राधिकारी शिव प्रताप सिंह ने बताया कि युवती के परिजन शव का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। ऐसे में पंचनामा के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें