फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौत
विज्ञापन

बनकटी गांव के समीप हुआ हादसा, कार्रवाई में जुटी पुलिस
फरेंदा। गोरखपुर- नौतनवां रेलखंड पर बनकटी गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी है।
पुरंदरपुर थाना क्षेत्र बरगदवा रामसहाय निवासी सुमन (20) शनिवार सुबह कोंचिग के लिए घर से निकली थी। वह किसी कारणवश बनकटी गांव के समीप रेलवे ट्रैक की तरफ चली गई। उसी दौरान नौतनवां से गोरखपुर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस व जीआरपी मौके पर पहुंच कर शव के शिनाख्त में जुटी थी। शव से कुछ ही दूरी पर किताब- कापी का बैग बरामद हुआ। जिसमें मिले आधारकार्ड के अनुसार युवती की पहचान हुई तो सूचना परिजनों को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।
पुलिस घटना को आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। इस संबंध प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें