पुरैना। स्थानीय घुघली थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को शाम साढ़े पांच बजे बिहार के तरफ से आ रही सुपर फास्ट सप्तक्रांति एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 12557 जो दिल्ली को जाती है। घुघली स्टेशन के करीब उत्तरी आउटर सिग्नल के पास एक अज्ञात युवती ट्रेन की चपेट आ गई जिसकी मौके पर मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। संवाद