फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेम प्रसंग में युवती ने खाया जहर, मौत

Fri, 26 Apr 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती ने मंगलवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे लेकर सीएचसी परतावल पहुंचे। डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे परतावल चौराहे पर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, लेकिन वहां भी उसका इलाज नहीं हुआ। थक हार कर उसे जिला अस्पताल महराजगंज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बुधवार को देर शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को घर पर अपने दादी के साथ थी। युवती के पिता विदेश में रहकर काम करते हैं। मां अपने रिश्तेदारी में गई थी। युवती मोबाइल से अपने प्रेमी से बात कर रही थी। इसी दौरान दाेनों में कुछ कहासुनी हो गई। नाराज होकर प्रेमिका ने जहरीला पदार्थ खा लिया। प्रेमी उसे मनाने के लिए आवाज देता रहा लेकिन प्रेमिका ने उसकी बात नहीं सुनी। देर रात लगभग 7:45 बजे हालत बिगड़ने पर परिजनों ने युवती को सीएचसी परतावल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल न जाकर परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में गए लेकिन वहां भी उसके हालत में सुधार नहीं हुआ। अंत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

श्यामदेउरवा थानाध्यक्ष पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें