फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: युवक से बात करने से मना करने पर युवती ने खाया जहर, मौत

Wed, 18 Dec 2024 06:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मटिहनवा के एक गांव निवासी युवती ने मां की डांट से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृजमनगंज थाना क्षेत्र के मटिहनवां के एक गांव निवासी युवती के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि युवती एक युवक से बात कर रही थी। इसे उसकी मां ने देख लिया तो युवक से बात करने से मना करते हुए डांट दिया। घटना के बाद दूसरे दिन युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत खराब होने पर उसका इलाज कराया। मंगलवार की रात में घर पर फिर युवती की हालत बिगड़ने लगी तो सीएचसी ले जाया गया। जहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार, मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें