फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में हाई-वोल्टेज ड्रामा: प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, घंटों चला मनाना

Fri, 27 Feb 2026 12:32 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज
विज्ञापन
प्रेमी से शादी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज के निचलौल थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 19 वर्षीय युवती प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ गई। परिजनों के समझाने पर शुक्रवार की सुबह चार बजे के बाद घर से बाहर निकल गई। खेत में स्थित एक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। यह देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसके समझा-बुझाकर नीचे उतारने का काफी प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर किसी तरह से उसे नीचे उतारा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें