फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 क्रिकेट में घुघली ने  महाराजगंज को हराया

Fri, 10 Jun 2016 12:44 AM IST
महराजगंज/ ब्यूरो
विज्ञापन
रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन घुघली में किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरगदवा माधोपुर में बीसीएल दुग्गी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन  किया गया। उद्घाटन मैच घुघली और महाराजगंज के बीच खेला गया। मुख्यअतिथि  गणेश शंकर पांडेय बसपा प्रत्याशी विधान सभा पनियरा रहे। उन्होंने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है। खेल भावना से क्षेत्र का भी निर्माण होता है।  खिलाड़ियों को हमेशा खेल की दृष्टि से खेलना चाहिए।
विज्ञापन


मैच घुघली और महाराजगंज के बीच 5-5 ओवर का खेला गया। इसमें पहले  बल्लेबाजी करने उतरी घुघली की शुरुआत खराब रही और वह पहले ही ओवर में दो विकेट पर गिर गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपू और पिंटू ने घुघली का स्कोर 5 ओवर में 26 रन तक पहुंचाया। 

जवाब में उतरी महाराजगंज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच टाई हो गया। पुन: एक-एक ओवर का मैच खेल गया। इसमें घुघली ने एक ओवर में सात रन बनाए और महाराजगंज की टीम 5 रन ही बना पाई। मैच घुघली ने दो रन से जीत लिया और अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। आयोजक मंडल में अभिषेक श्रीवास्तव, तबारख हुसेन, विजय मिश्र, घनश्याम दास सहित कई गण्‍ामान्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें