रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन घुघली में किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
बरगदवा माधोपुर में बीसीएल दुग्गी रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगता का आयोजन किया गया। उद्घाटन मैच घुघली और महाराजगंज के बीच खेला गया। मुख्यअतिथि गणेश शंकर पांडेय बसपा प्रत्याशी विधान सभा पनियरा रहे। उन्होंने कहा कि खेल से सर्वांगीण विकास होता है। खेल भावना से क्षेत्र का भी निर्माण होता है। खिलाड़ियों को हमेशा खेल की दृष्टि से खेलना चाहिए।
मैच घुघली और महाराजगंज के बीच 5-5 ओवर का खेला गया। इसमें पहले बल्लेबाजी करने उतरी घुघली की शुरुआत खराब रही और वह पहले ही ओवर में दो विकेट पर गिर गई। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए दीपू और पिंटू ने घुघली का स्कोर 5 ओवर में 26 रन तक पहुंचाया।
जवाब में उतरी महाराजगंज की टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया और मैच टाई हो गया। पुन: एक-एक ओवर का मैच खेल गया। इसमें घुघली ने एक ओवर में सात रन बनाए और महाराजगंज की टीम 5 रन ही बना पाई। मैच घुघली ने दो रन से जीत लिया और अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। आयोजक मंडल में अभिषेक श्रीवास्तव, तबारख हुसेन, विजय मिश्र, घनश्याम दास सहित कई गण्ामान्य लोग मौजूद रहे।