फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं क्वारंटिन तो कहीं आराम से घूम रहे बाहर से आए लोग

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय हरदीडाली में क्वारंटीन में रखे लोग बाहर बैठे हुए। - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
कहीं क्वारंटीन तो कहीं आराम से घूम रहे बाहर से आए लोग
विज्ञापन

महराजगंज। अन्य शहरों से आए लोगों को क्वारंटीन में रखा जाना जरूरी है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदार गंभीर नहीं हैं। उनकी लापरवाही भारी पड़ सकती है। जिले में प्राइमरी स्कूलों एवं पंचायत भवन को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है, जहां बाहर से आए लोगों को रखा गया है। कहीं लोग क्वारंटीन सेंटर में मौजूद हैं तो कहीं कुछ आराम से घूम रहे हैं। अमर उजाला टीम की पड़ताल में खामियां नजर आईं।
बुधवार को मुड़िला बाजार प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटीन में सुबह 10 बजे सभी लोग कमरे में दिखे। 9 से अधिक लोग यहां रह रहे हैं। यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं है। ग्राम प्रधान धनंजय शर्मा ने बताया कि रहने, सोने, खाने-पीने की बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय खुटहा के क्वारंटीन में चार लोगों को रखा गया है। सुबह10.30 बजे सभी कमरे में दिखे। इन लोगों ने बताया कि दूसरा दिन है। प्रधान द्वारा खाने-पीने की सुविधा नहीं दी गई है। घर के लोगों द्वारा भोजन की व्यवस्था की गई है। खुटहां पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बने क्वारंटीन में दो लोग एवं आंगनबाड़ी सेंटर बलुआ में तीन लोग हैं। ग्राम प्रधान प्रधान अविनाश कुमार ने बताया कि रखने खाने की समुचित व्यवस्था हुई है।
सभा बड़हरा प्राथमिक विद्यालय में सुबह 11 बजे चार लोग मिले। उन्हें क्वारंटीन में रखा गया है। लोगों ने बताया कि खाने-पीने की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि यह लोग अपने घर से खाना मंगवाकर खाते हैं। इस वजह से व्यवस्था नहीं की गई।
प्राथमिक विद्यालय रामनगर में 25 लोगों को रखा गया है। 11.30 बजे यहां रखे गए दो लोग बाहर घूमते हुए मिले। प्रधान पति महेंद्रनाथ ने बताया कि सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि ही स्थान पर रहें। उन्हें जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन

सोनौली कोतवाली क्षेत्र के हरदीडाली प्राथमिक विद्यालय स्थित क्वारंटीन केंद्र में तीन युवकों को रखा गया है। दोपहर में ये युवक कमरे के बाहर जमीन पर बैठकर आपस में चर्चा कर रहे थे। ग्राम प्रधान कृष्ण कुमार ने बताया कि बेहतर व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें