फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवन निर्माण को शीघ्र करवाएं पूरा : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
भवन निर्माण को शीघ्र करवाएं पूरा : डीएम
विज्ञापन

महराजगंज। भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के भवन के निर्माण की धीमी गति पर असंतोष जताते हुए डीएम सत्येंद्र कुमार ने संस्थान के निदेशक को निर्देश दिए निर्माण कार्य को तीव्र गति से पूरा करें। इसके लिए यदि श्रमिकों की संख्या बढ़ानी पड़े तो संकोच न करें। डीएम मंगलवार को पुरैना खंडी में बन रहे भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान व ड्रग वेयर हाउस का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उन्होंने ड्रग वेयर हाउस का निर्माण प्रारंभ कराने के लिए पेड़ों की कटान कराने की बात कही।
विज्ञापन

घघुली के खंड विकास अधिकारी को पुरैना खंडी स्थित छठ घाट के सुंदरीकरण व घाट के चारों तरफ इंटरलॉकिंग कराने के भी निर्देश दिए। नायब तहसीलदार को निर्देशित किया कि घुघली ब्लॉक में मनरेगा पार्क के लिए भूमि उपलब्ध कराएं। इस दौरान खंड विकास अधिकारी मनोज श्रीवास्तव, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक रमेश चंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें