फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जर्मन नागरिक को एक साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट महराजगंज की न्यायालय ने जर्मनी नागरिक तोवियस मैक्सिमिलन रेहन को एक साल की सजा दी है। एक्सपायर्ड पासपोर्ट और वीजा के साथ नेपाल में पकड़ा गया था। मामले में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। इसके साथ ही अभियुक्त पर 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह मामला वर्ष 2024 का है, जब तोवियस को नेपाल में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, तोवियस मैक्सिमिलन रेहन, जो जर्मनी का निवासी है, उसने अपने एक्सपायर्ड पासपोर्ट और वीजा के साथ नेपाल में प्रवेश करने का प्रयास किया था। इस दौरान वह नेपाल एसएसबी की निगरानी में पकड़ा गया था। जांच में पता चला कि उसके दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो चुकी थी, जिसके आधार पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें