महराजगंज। दहेज की मांग को लेकर पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को ससुराल वाले परेशान करने लगे। आरोप है कि पति यौन क्रियाकलाप के दौरान प्रताड़ित करने लगा। इससे भी मन नहीं भरा तो एसिड फेंकने की धमकी दी। सऊदी से मोबाइल फोन पर तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने पति समेत पांच आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
तहरीर के अनुसार, पुरंदरपुर क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 11 सितंबर 2022 को कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। शादी में 10 लाख रुपये देने की बात कही गई। ससुराल जाने के बाद रकम की मांग की जाने लगी। ससुराल के लोग ताना देकर परेशान करने लगे। घरेलु कार्यों में एक न एक कमी दिखाकर मारने-पीटने लगे। पति ने यौन क्रियाकलाप के समय शारीरिक यातना दी। इसी बीच पति सऊदी अरब कमाने चला गया। वह सऊदी से ही मुझे तलाक का धमकी देने लगे। एक बेटा पैदा हुआ है जो चार माह का है।
15 अगस्त 2024 को पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया। ससुराल के लोग गाली देते हुए मारने पीटने लगे और कहने लगे की तीन तलाक हो चुका, अब घर में रहने नहीं देंगे। ससुराल वालों ने कहा कि यदि तुम इस घर में कदम रखोगी तो तुम पर एसिड फेंककर चेहरा खराब कर दिया जाएगा। इनकी प्रताड़ना से आहत होकर मां के साथ मायके चली आई। पीड़िता ने बताया कि लगातार अपमानित किया गया, ताने मारे गए और शारीरिक हिंसा का शिकार बनाया गया। इन परिस्थितियोंं के कारण मानसिक रूप से बहुत परेशान हूं। महिला थाने की ओर से केस दर्ज किए जाने की पुष्टि की गई।