फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गैस एजेंसी के कर्मचारी और भाजपा नेता भिड़े, चार पर प्राथमिकी

Fri, 27 Mar 2026 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
- गैस सिलिंडर की डिलीवरी की बात को विवाद हुआ विवाद
विज्ञापन


नौतनवा। गैस सिलिंडर की डिलीवरी की बात को लेकर बुधवार देर शाम नौतनवा गैस एजेंसी के कर्मचारी और भारतीय जनता पार्टी के दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष एक-दूसरे से उलझ गए। मामला गरमाने के बाद देर शाम मामला नौतनवा थाने पहुंचा। पुलिस ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गैस एजेंसी कर्मी और मंडल उपाध्यक्ष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, एक पक्ष से सच्चिदानंद त्रिपाठी उर्फ राहुल निवासी सिद्धार्थनगर वार्ड ने तहरीर में बताया कि वह नौतनवा गैस सर्विस नौतनवा में कार्यरत हैं। उनकी एक शिक्षण संस्था क्षेत्र के पैसिया में भी संचालित है। आरोप है कि बुधवार को लक्ष्मीपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एजेंसी के कर्मचारी श्याम जायसवाल को फोन किया और यह कहते हुए धमकी देने लगे कि पैसिया लक्ष्मीपुर क्षेत्र में सिलिंडर बांटने पर तुम्हारे कॉलेज में आग लगा देंगे। आरोप है कि इस धमकी के बाद से ही कर्मचारियों में डर का माहौल है और वह सिलिंडर की आपूर्ति करने से भी कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष से भाजपा दक्षिणी मंडल उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर शुक्ल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को नौतनवा गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर लेने के लिए गए थे। आरोप है कि यहां देर शाम एजेंसी के संचालकों ने गैस देने से मना कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गए। साथ ही गाली व धमकी भी दी। घटना के बाद दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव का कहना है कि सच्चिदानंद त्रिपाठी उर्फ राहुल की तहरीर के आधार पर दुर्गाशंकर निवासी लक्ष्मीपुर के खिलाफ धमकी देने और दुर्गाशंकर शुक्ल की तहरीर के आधार पर गैस एजेंसी के कर्मचारी श्याम जायसवाल, सच्चिदानंद त्रिपाठी व फैज अहमद के विरुद्ध मारपीट, गाली और धमकी देने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें