3.870 किलोग्राम गांजा के साथ चार पहिया वाहन भी पुलिस ने कब्जे में लिया
फरेंदा। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार पहिया वाहन सवार तीन लोगों के पास से 3.870 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बरामद सामान के साथ चार पहिया वाहन भी कब्जे में ले लिया है।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार राय ने बताया कि पुलिस सघन तलाशी अभियान चला रही थी कि मुखबिर से सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की कार में कुछ लोग गांजा लेकर जा रहे थे। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बनकटी मोड़ से 04 किमी पश्चिम-उत्तर पर घेराबंदी कर कार को रोका। कार सवारों के पास से कुल 3.870 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। साथ ही तीन मोबाइल फोन एवं तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम फागू निवासी फैजपुर गौराबाजार थाना चिल्हिया सिद्धार्थनगर, विशाल पांडेय निवासी बनकटवां उत्तरी थाना चिल्हिया व श्यामसुंदर निवासी गुजरौलिया ग्रांट थाना चिल्हिया जिला सिद्धार्थनगर बताया। तीनों के पास से एक एक मोबाइल भी बरामद किया गया है।