फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म : पुलिस ने पीड़िता का दर्ज किया बयान

Thu, 26 Sep 2024 05:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। 18 सितंबर को भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तथ्यों के आधार पर नेपाल पुलिस जांच कर रही है। बुधवार को दोपहर पीड़िता का नेपाल पुलिस ने बयान दर्ज किया और साथियों के संबंध में पूछताछ की।
विज्ञापन


नेपाल में गैंगरेप के आरोप में पकड़े गए दो युवक गोरखपुर और दो महराजगंज जिले के हैं, जबकि दो नेपाल के रहने वाले हंै। नेपाल के दोनों युवकों ने रात करीब दो बजे शराब के नशे में युवती से मारपीट के बाद दुष्कर्म किया।

इसमें होटल संचालक की भूमिका भी संदेह में है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस होटल में ज्यादा भारतीय ही आते हैं। एक रात रुकने के बाद चले जाते हैं। नेपाल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


होटल मैनेजर से हुई अलग से पूछताछ : जिस होटल में भारतीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। उस होटल के मैनेजर को भी नेपाल पुलिस ने जांच की कड़ी में रखा है। बताया गया कि युवक इसके पहले भी इसी होटल में आकर रुकते थे। जहां इन युवकों के साथ नेपाल के भी मित्र आकर मिलते थे। पुलिस उन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

सूत्रों की माने तो जब यह घटना हुई तब रात्रि ड्यूटी में होटल स्टाफ कहां थे। नेपाल पुलिस क्यों दूसरे होटल संचालक की सूचना पर उक्त होटल में पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में नेपाल पुलिस को कई जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें