खनुआ/सोनौली। कोतवाली क्षेत्र में बॉर्डर के समीप श्यामकाट बगीचे के पास एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त गश्त के दौरान एक युवक के पास प्रतिबंधित नशीली दवा बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नौतनवा जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सशस्त्र सीमा बल व पुलिस की टीम गठित गश्त कर रही थी। श्याम काट बगीचे के पास मुखबिर की सूचना पर भारत से नेपाल जाते समय हरिकेश निवासी ग्राम श्यामकाट थाना सोनौली के पास से प्रतिबंधित नशीली दवाएं व इंजेक्शन व एक बाइक बरामद किया गया। सेबुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन और नाइट्राजेपम टैबलेट आईपी (नाइट्रावेट-10) 300 टैबलेट, प्रॉक्सीको-स्पा टैबलेट 472 टैबलेट और स्पास्प्रोक्स टैबलेट 720 बरामद मिला। इसके आधार पर थाना पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां से न्यायालय ने जेल भेज दिया गया। संवाद