महराजगंज। भारत नेपाल सीमा से सटे रूपनदेही जिले के भैरहवा स्थित एक होटल में भारतीय युवती के साथ हुए दुष्कर्म मामले में नेपाल पुलिस ने न्यायालय की अनुमति के बाद 10 दिनों के लिए सभी आरोपियों को फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बताया गया है कि सात दिन की रिमांड अवधि समाप्ति के बाद नेपाल पुलिस ने पीड़ित भारतीय युवती की शिकायत पर गंभीर है।
18 सितंबर की रात अपने पुरुष मित्र के साथ नेपाल घुमने आई एक युवती से भैरहवा के एक होटल में पुरुष मित्र के साथियों ने मारपीट की और उसके साथ छह लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर नेपाल पुलिस ने दो गोरखपुर, दो महराजगंज और दो नेपाल आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। जहां उपचार के बाद पीड़ित के बयान लेकर जिला न्यायालय में आरोपियों को पेश कर सभी को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया गया। डीएसपी रूनपदेही मनोहर भट्ट ने बताया कि अनुसंधान की टीम पूछताछ कर रही है।
30 से 90 दिनों तक हो सकती है पूछताछ
नेपाल हाईकोर्ट के वकील ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि ऐसे मामलों में नेपाल में कड़े कानून हैं। इसमें नेपाल पुलिस केस दर्ज कर नेपाल पुलिस की ही विंग इकाई अनुसंधान विभाग के अधिकारी इसकी जांच करते हैं। ऐसे मामले में कम-कम से 30 से 90 दिनों तक आरोपियों को पुलिस न्यायालय से आदेश लेकर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेती है। जब मामला विदेशी नागरिकों का होता है तो पीड़ित को भी नेपाल में रखा जाता है। इससे उसे न्याय मिल सके।