गणेश महोत्सव के समापन पर प्रतिमा विसर्जन के दौरान रथ खींचतीं महिलाएं।
- फोटो : MAHARAJGANJ
धूमधाम से निकला गणेश महोत्सव का डोल
अमर उजाला ब्यूरो
सिसवा बाजार। गणेश महोत्सव के समापन के अवसर पर शुक्रवार को कस्बे में डोल निकाला गया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान गणेश के रथ को कंधे से खींचकर कस्बे में भ्रमण किया। इसके बाद खेखड़ा नाला घाट पर मूर्तियां विसर्जित की गईं
पांच दिवसीय गणेश महोत्सव के मौके पपर सिसवा कस्बे के सम्राट नगर, दक्षिण टोला, मेन मार्केट, गोपालनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में दो सितंबर को एक दर्जन गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की गई थी। चार दिनों तक पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को धूमधाम के साथ डोल निकाला गया। महिलाएं हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश के रथ को कंधे से खींचते हुए आगे बढ़ीं। डोल कस्बे में भ्रमण करते हुए बीजापार स्थित खेखड़ा नाला घाट पर पहुंचा। जहां विधि विधान से गणेश प्रतिमा विसर्जित की गई। इस दौरान एसडीएम निचलौल सत्यम मिश्रा व सीओ रणविजय सिंह के नेतृत्व में चार थानों की पुलिस तैनात रही। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामदवन मौर्य, अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक विजयन ारायण, नगर चौकी प्रभारी महेंद्र यादव, प्रमोद यादव, पृथ्वी चौहान आदि मौजूद रहे।