फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंडक नदी में डूबने से किशोर की मौत
विज्ञापन

कोठीभार (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के ग्राम सभा हरपुर पकड़ी के टोला बलुआ के बगल से होकर गुजरी छोटी गंडक नदी की शाखा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ग्राम सभा हरपुर पकड़ी निवासी मुकेश निषाद (14) सुबह सटरिंग का काम करने के लिए मजदूर साथियों के साथ जा रहा था। बीच रास्ते में बलुआ टोला से होकर गुजरने वाली छोटी गंडक नदी के शाखा को पार करते समय नदी में पानी अधिक होने के कारण मुकेश का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गया। साथ में जा रहे अन्य मजदूर साथियों ने उसे ढूंढ कर किसी तरह से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। जिसकी सूचना पाकर मौके पर पहुंची कोठीभार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की पुष्टि इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें