फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: चाइनीज लहसुन नष्ट करने में खेल, कस्टम कार्यालय से बाइक पर लद गईं बोरियां

Sat, 14 Sep 2024 03:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। चाइनीज लहसुन नष्ट करने में बड़ा खेल हुआ है। बीते दिनों नौतनवा कस्टम कार्यालय के सामने पिकअप खड़ा था। बताया जा रहा है कि पिकअप में चाइनीज लहसुन लदा था जो नष्ट करना था। वहीं इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें पिकअप के बगल से युवक बोरी लेकर आ रहा है। उसने बोरी पिकअप में न रखकर एक बाइक पर रखा, पलक झपकते हुए बाइक सवार लेकर चला गया। यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो कितना सत्य है हम इसकी पुष्टि नहीं करते हैं। यह जांच का विषय है।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो लहसुन को नष्ट करने में खेल किया गया है। वायरल वीडियो में नौतनवा कस्टम कार्यालय के सामने पिकअप खड़ा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक युवक पिकअप के पास ही बाइक लेकर खड़ा है। उसके पास में एक युवक खड़ा है। तीसरा युवक बोरी लेकर आता दिख रहा है। तैसे ही दो बोरियां बाइक पर रखी जाती हैं। त्योंही युवक बाइक आगे बढ़ाता है। पीछे बैठा युवक चाइनीज लहसुन की बोरी को पकड़कर बैठा नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद कस्टम विभाग के अधिकारी कुछ नहीं बोल रहे हैं। इस बारे में उनसे पक्ष लेने की कोशिश की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं दी गई।
नौतनवा कस्बे के लोगों की माने तो वायरल वीडियो चार दिन पहले का है, उसी दिन चाइनीज लहसुन को नष्ट करने के लिए ले लाया जा रहा था। सूत्रों की माने तो तस्करों का नेटवर्क मजबूत है। वे कुछ लोगों से सांठगांठ बनाकर बरामद हुए चाइनीज लहसुन को आसानी से हासिल कर लेते हैं। क्योंकि बरामदगी के दौरान खेल कर दिया जाता है। इससे जरूरत के अनुसार तस्कर हासिल कर लेते हैं। नियम कानून के पेंच में विभाग के अधिकारी कर्मचारी अपने आप को सुरक्षित कर लेते हैं।
विज्ञापन

वहीं हैरानी की बात है कि नौतनवा कस्टम की ओर से बीते दिन चाइनीज लहसुन को नष्ट कराया गया था। पता नहीं किस तरह से नष्ट कराया गया कि लोग इसे लेकर घर चले गए।

थोड़ा-थोड़ा करके सीमावर्ती क्षेत्र में डंप होता लहसुन
सूत्रों की माने तो चाइनीज लहसुन थोड़ा-थोड़ा करके सीमावर्ती इलाकों में डंप किया जाता है। भारतीय क्षेत्र के धंधेबाज भी ज्यादा लाभ के चक्कर में तस्करों से लहसुन खरीद लेते हैं। इसकी बिक्री धड़ल्ले की जा रही है। भारत सरकार ने साल 2014 में चाइनीज लहसुन के आयात पर पूर्ण रूप से बैन लगा दिया है। इन दिनों सरहद पर लगातार चाइनीज लहसुन की बरामदगी समय-समय पर होती है। सूत्र बताते हैं कि बहुआर, झुलनीपुर, रेंगहिया, शीतलापुर, लक्ष्मीपुर, ठूठीबारी, रामनगर, बरगदवा सहित अन्य पगडंडी रास्तों से चाइनीज लहसुन की तस्करी हो रही है। भारतीय बाजारों में चाइनीज लहसुन के आने के बाद से स्थानीय व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें